फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मोदी के बाद अब शाह कसेंगे चुनावी रणनीति, मिशन-2027 को देंगे धार, अगले महीने से शुरू होगा शाह का दौरा

Sun, 22 Nov 2026 08:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से यूपी में भाजपा संगठन से लेकर सियासी समीकरणों को साधने की तैयारी में है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत केंद्रीय नेता भी यूपी में प्रवास बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल दीक्षांत समारोह के मंच से यूपी में भाजपा के चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। अब इसे जमीन पर उतारने और धार देने की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह संभालेंगे। अगले महीने से उनके प्रदेश दौरे शुरू कराने की तैयारी है। माना जा रहा है कि शाह अपने चुनावी अभियान की शुरुआत पूर्वी यूपी से कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, तमाम कयासों को खारिज करते हुए शाह ही यूपी विधानसभा चुनाव के मुख्य रणनीतिकार होंगे। इसे देखते हुए सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर उनके कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


शाह का यूपी दौरा महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मिशन-2027 के लिए भाजपा के चुनावी रोडमैप की अगली कड़ी माना जा रहा है। प्रदेश संगठन ने उनके कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। बता दें कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के जरिये पार्टी ने विकास, रोजगार और युवा शक्ति को चुनावी विमर्श के केंद्र में रखने की कोशिश की थी। अब शाह के दौरे में संगठन की मजबूती, चुनावी समीकरणों की पड़ताल और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर रहने की संभावना है।

शाह की पहचान चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और राजनीतिक समीकरणों को साधने वाले नेता के तौर पर है। उनके दौरे के जरिये कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने की कोशिश होगी कि केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी चुनाव की कमान और तैयारियों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। पूर्वांचल से अभियान की शुरुआत कर पूरे प्रदेश में संगठन को सक्रिय करने की रणनीति भी इसी का हिस्सा मानी जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्वांचल से शुरुआत के संकेत

हालांकि, शाह का चुनावी अभियान प्रदेश के किस हिस्से से शुरू होगा, यह अभी तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इसकी शुरुआत पूर्वांचल से होने की पूरी संभावना है। विधानसभा चुनावों में यह क्षेत्र भाजपा के लिए निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में यहां संगठन को मजबूत करने के साथ विपक्ष के प्रभाव वाले क्षेत्रों में राजनीतिक चुनौतियों का जवाब तैयार करना भी पार्टी की प्राथमिकता होगी।

केंद्रीय नेताओं के दौरों से बढ़ेगी हलचल
शाह के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अन्य केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम भी प्रदेश में शुरू होंगे। इससे चुनावी गतिविधियां शीर्ष नेतृत्व के भाषणों तक सीमित न रहकर संगठनात्मक स्तर पर भी तेज होंगी। पार्टी की योजना अगले महीने से प्रदेश में चुनावी माहौल को लगातार सक्रिय रखने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें