फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होमगार्ड के बाद अब सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी में पुलिस भर्ती बोर्ड, आठ से दस जून के बीच होगा आयोजन

Tue, 28 Apr 2026 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Police Recruitment 2026: यूपी में 25 से 27 अप्रैल के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। अब पुलिस भर्ती बोर्ड सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा जून में होगी आयोजित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश पुलिस में जारी भर्तियों का सिलसिला निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो रहा है। होमगार्ड के 41 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का सकुशल आयोजन होने के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को जून माह में खुद असली परीक्षा से गुजरना होगा। जून माह में 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें करीब 40 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा सकुशल संपन्न हुई तो बोर्ड लगातार तीन परीक्षाओं के सफल आयोजन की हैट्रिक लगाएगा।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में नकलचियों, सॉल्वर गैंग और परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले संगठित गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है। यही वजह है कि बोर्ड इस परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में सफल रहा। हालांकि असली परीक्षा आगामी 8 जून से 10 जून तक होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में होनी है, जिसमें लाखों की तादाद में अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा में अराजक तत्वों द्वारा कोई गड़बड़ी न की जा सके, इसके लिए अभी से पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

होमगार्ड बनने का क्रेज
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में आए आवेदनों से साफ है कि यह नौकरी भी युवाओं को भा रही है। दरअसल, अब होमगार्ड की बढ़ती मांग की वजह से उनको साल भर काम करने का मौका मिलता है, जिससे उनका मानदेय भी करीब 25 हजार रुपये तक चला जाता है। वहीं अपने गृह जिले में तैनाती भी मुख्य आकर्षण का सबब बन चुकी है। इसके विपरीत सिपाहियों का पूरी नौकरी के दौरान अलग-अलग जोन, मंडल और जिलों में तबादला होता रहता है, हालांकि उनको सिपाही बनने के बाद होमगार्ड के मुकाबले करीब दोगुना सैलरी भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें