ललिया थाने के दरोगा बब्बन यादव ने 18 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया कि पांच संदिग्ध स्थानीय लोगों को लालच देकर बैंक खाते खुलवा रहे हैं। पुलिस ने 19 जुलाई को ललिया क्षेत्र के काशीपुर निवासी सत्यदेव, अहलाद नगर के लवकुश वर्मा, भैयाडीह विशुनपुर निवासी जय प्रकाश यादव के साथ ही फतेहगढ़ के उगरपुर सुल्तानपट्टी निवासी प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इन्हीं से पता चला कि सरगना दिल्ली में है। उसके पास पाकिस्तान के सात मोबाइल नंबर हैं, जिनसे वह अक्सर बातचीत करता था। पैसा कब और किसके खाते में भेजना है, यह वही तय करता है।
संबंधित वीडियो-