फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन होंगे प्रवासी

Thu, 15 Apr 2021 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विभिन्न प्रदेशों से लौटने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रोटोकॉल भी जारी कर दिया है। इसके तहत विभिन्न राज्यों से लौटने वालों की जिला प्रशासन स्क्रीनिंग कराए। 
 
विज्ञापन
अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न प्रदेशों से लौटने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रोटोकॉल भी जारी कर दिया है। इसके तहत विभिन्न राज्यों से लौटने वालों की जिला प्रशासन स्क्रीनिंग कराए। 

विज्ञापन


लक्षण पाए जाने पर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। जिन लोगों में लक्षण नहीं है वह 7 दिन तक होम क्वारंटीन में रहेंगे। बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग के दौरान उनका पता मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। उसके लिए एक रजिस्टर बनाया जाएगा। बाहर से आने वाले जिन लोगों के घर में होम क्वारंटीन की व्यवस्था नहीं है उनके लिए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। 

ग्रामीण इलाके में प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय को लिया जा सकेगा। इसकी जिम्मेदारी राजस्व विभाग एवं ग्राम विकास विभाग सुनिश्चित करेगा। जिला प्रशासन ग्राम निगरानी समिति और मोहल्ला निगरानी समिति के जरिए पूरी व्यवस्थाओं का संचालन करेगा। क्वारंटीन सेंटर में मास्क, गमछा, दुपट्टे का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन


इन्हें रखा जाएगा अलग
परिवार के किसी सदस्य के 60 साल से अधिक होने, गर्भवती, मधुमेह से पीड़ित, हृदय रोगी आदि को क्वारंटीन किए गए लोगों से अलग रखा जाएगा। 

आशा कार्यकर्ता को अहम जिम्मेदारी
क्वारंटीन किए गए किसी व्यक्ति में लक्षण मिलते हैं तो तत्काल आशा कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी जाएगी ताकि वह आगे संबंधित मरीज के उपचार की व्यवस्था करा सके। आशा कार्यकर्ता क्वारंटीन किए गए घरों में 3 दिन में एक बार भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यदि किसी को बुखार सहित अन्य लक्षण है तो उसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें