फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर एक्शन, प्रदेश के 21 अस्पतालों पर छापा; वसूली और पैकेज में हेरफेर के आरोप

Tue, 13 Oct 2026 06:20 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत अनियमितताओं की शिकायत पर लखनऊ और गोंडा के 21 निजी अस्पतालों में औचक जांच की गई। जांच में मरीजों से नकद वसूली, आईसीयू में गलत तरीके से भर्ती दिखाने और चिकित्सा सुविधाओं की कमी जैसी गड़बड़ियां मिलीं। संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी, सुरक्षित और आम लोगों के लिए सुलभ बनाने पर लगातार जोर दे रही है। ऐसे में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज में अनियमितता करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) की टीमों ने मंगलवार को लखनऊ और गोंडा के 21 सूचीबद्ध निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जांच में मरीजों से अवैध वसूली, इलाज के पैकेज में हेरफेर और जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की कमी जैसी अनियमितताएं सामने आई, जिस पर अस्पतालों को नोटिस जारी की गई है।

 

Trending Videos

लखनऊ के छह अस्पतालों में इलाज और बिलिंग में गड़बड़ी

साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि योगी सरकार लगातार आयुष्मान योजना का लाभ पात्र गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने एवं उन्हें बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के निर्धारित नियमों के अनुसार इलाज उपलब्ध कराने के लिये कार्य कर रही है। 

उन्होंने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप मंगलवार को टीमों ने लखनऊ 6 क्रमशः चंद्रावती हॉस्पिटल, दुबे जी हॉस्पिटल, जीवक हॉस्पिटल, काइंड हॉस्पिटल, मेडलाइफ रिसर्च एंड ट्रॉमा सेंटर और एस.आर. हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों के रिकॉर्ड, मरीजों के बयान और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जांच की गई। 

जांच में कुछ मरीजों को सामान्य बीमारी होने के बावजूद रिकॉर्ड में आईसीयू और एचडीयू में भर्ती दिखाने के मामले सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों ने अधिक भुगतान पाने के लिए इलाज के पैकेज में हेरफेर की। इसके अलावा, योजना के तहत इलाज कैशलेस होने के बावजूद कुछ मरीजों और उनके तीमारदारों से नकद पैसे लेने की शिकायतें मिलीं। जांच में ड्यूटी रोस्टर में गड़बड़ी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की गैरमौजूदगी और गंभीर मरीजों के इलाज में प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी भी पाई गई।

 

गोंडा के 15 अस्पतालों में सुविधाओं की कमी

गोंडा में भी 15 अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इनमें सुधा न्यूरो एंड ट्रॉमा सेंटर, एपेक्स हॉस्पिटल, कृष्णा केयर सेंटर, जीवन दीप हॉस्पिटल, गायत्री हॉस्पिटल, सनराइज हॉस्पिटल ऑर्थो एंड मैटरनिटी सेंटर, किरण हॉस्पिटल, फैमिली हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, नूर हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, श्री कृष्ण कुमार मौर्य मेमोरियल लाइफ केयर हॉस्पिटल, नारायण हॉस्पिटल एंड कैंसर रिसर्च सेंटर और अवध हॉस्पिटल शामिल हैं। 

जांच टीमों को कई अस्पतालों में आयुष्मान योजना से संबंधित जरूरी जानकारी, टोल फ्री नंबर और शिकायत के लिए संपर्क सूत्र प्रदर्शित नहीं मिले। कुछ अस्पतालों में बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण और संक्रमण से बचाव के इंतजामों में भी कमी पाई गई। एक अस्पताल में पैथोलॉजी लैब नहीं थी और मान्यता प्राप्त लैब से अनुबंध भी नहीं मिला। 

वहीं, एक अन्य अस्पताल में बेसमेंट में ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू संचालित होने की बात सामने आई। अग्निशमन उपकरणों पर भी जरूरी जानकारी नहीं मिली। राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत घटिया इंप्लांट लगाने की शिकायतें भी जांच में सामने आईं।

 

विज्ञापन

लापरवाही पर अस्पतालों को नोटिस

साचीज की सीईओ ने बताया कि जांच में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अस्पतालों से जवाब मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उनसे पूछा जाएगा कि अनियमितताओं के आधार पर उनकी सूचीबद्धता समाप्त करने और वित्तीय नुकसान की वसूली जैसी कार्रवाई क्यों न की जाए। अस्पतालों के जवाबों की समीक्षा के बाद नियमानुसार जुर्माना लगाने, योजना से बाहर करने और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें