फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईएस के इशारे पर नाबालिगों को जिहाद के लिए बरगला रहा था हारिश, अपने ग्रुप में भर्ती करना चाहता था

Fri, 20 Mar 2026 07:19 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुरादाबाद से गिरफ्तार आरोपी नाबालिगों को बहकाकर जिहादी गतिविधियों में शामिल कर रहा था। जांच एजेंसियों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया है। वह बाहरी संपर्कों के निर्देश पर काम कर रहा था। मामले की गहन जांच के लिए उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
हारिश अली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश नाबालिगों को जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए बरगला रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस और आईबी की पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। वह आईएस के अपने हैंडलर्स के इशारे पर नाबालिगों को भी अपने ग्रुप में भर्ती कर रहा था। अब एटीएस उसे रिमांड पर लेकर इस बारे में गहनता से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हारिश नीट की परीक्षा की तैयारी करने के दौरान आईएस के एक हैंडलर के संपर्क में आया था। इसके बाद आईएस ने उसकी कट्टरपंथी विचारधारा को भांपने के बाद जिहादी गतिविधियों के लिए उकसाया और अपने साथ अन्य लोगों को भी जोड़ने को कहा। 

हैंडलर ने उसे खासतौर पर नाबालिगों को भर्ती करने को कहा ताकि उन पर किसी को शक न हो और पकड़े जाने पर कानूनी शिकंजे से आसानी से बचाया जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि हारिश ने कई नाबालिगों को अपने ग्रुप में शामिल भी कर लिया था।

एटीएस ने मांगी रिमांड

एटीएस ने हारिश से उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का अदालत से अनुरोध किया है। एटीएस ने इसके लिए शुक्रवार को अदालत में अर्जी दाखिल कर दी। इस पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। एटीएस उसे रिमांड पर लेने के बाद सहारनपुर और मुरादाबाद ले जाकर छानबीन कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें