फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पुलिस से हुई मुठभेड़; अस्पताल में भर्ती

Wed, 11 Mar 2026 10:43 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के मोहनलालगंज में मां-बेटे की हत्या के आरोपी केशन रावत से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और अब उससे पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी केशन रावत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में दिव्यांग मां बेटे की हत्या करने के आरोपी को बुधवार दिया रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम किशन रावत है, जो महिला के घर के पास ही रहता है। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस को देखते ही किशन ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें किशन के बाएं पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई थीं। देर रात में सूचना मिली कि किशन हुल्लास खेड़ा इलाके में देखा गया है। वह कहीं भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को रोककने की कोशिश की, लेकिन उसने गोली चला दी। आरोपी की फायरिंग में सिपाही अमित घायल हो गए।

इसके बाद जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल भिजवाया गया है। छानबिन में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ भी अभद्रता करता था। आरोपी की पिटाई से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस का कहना है कि महिला के निजी अंगों के पास चोट के निशान मिले हैं। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें