पार्टी प्रवक्ता प्रिंस सोनी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर फैसला नहीं लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया है। सपा से गठबंधन के बारे में शीर्ष नेतृत्व फैसला ले सकता है। इसके बाद ही सीटों के बारे में बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी कवायद दिवाली के बाद शुरू हो सकती है। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के यूपी के दौरे में इजाफा होगा।
खाता खोलने की तैयारी
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अभी तक प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन 23 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने के बाद 380 सीटों पर लड़ी थी। हालांकि उसका कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका था। इसी वजह से पार्टी इस बार अपना खाता खोलने की कवायद में जुटी है। हालांकि इससे पहले पार्टी का फोकस संगठन मजबूत करने पर है।