फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आप सांसद संजय सिंह का आरोप, स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से हो रही खुली लूट

Sun, 14 Dec 2025 09:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सरकार पर 959 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। कहा कि अगर जांच नहीं हुई तो आप आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
आप सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि यूपी में जनता से स्मार्ट मीटर के नाम पर खुली लूट की जा रही है। सरकार का यह आदेश जनविरोधी है। वे पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, आप स्मार्ट मीटर के नाम पर सरकार के इस तुगलकी फरमान का विरोध करती है। वह इस मामले में सड़क से संसद और जरूरत पड़ी तो न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगी। स्मार्ट मीटर के नाम पर लाखों उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। कहा, सरकार बताए कि जब 4जी मीटर ही लगाने थे, तो 2018 में 2जी मीटर क्यों लगाए गए? आखिर 959 करोड़ रुपये जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब कौन देगा?

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- यूपी के नए कैप्टन हैं पंकज चौधरी, दो-तिहाई बहुमत से 2027 में बनेगी सरकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में पीएम मोदी व सीएम योगी सहित 120 सदस्य, जारी की गई निर्वाचित सदस्यों की सूची
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने टेंडर 8415 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से किया जबकि मीटर 6016 रुपये में लगाए जा रहे हैं। यह साफ घोटाला है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कहा, अगर सरकार इसकी जांच नहीं कराएगी तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ा संकट बनने जा रही है। जैसे ही मीटर में रिचार्ज की राशि खत्म होगी बिजली तुरंत कट जाएगी। अब सरकार समय के हिसाब से बिजली दर वसूलने की बात कर रही है। यानी पीक ऑवर में महंगी और नॉन पीक ऑवर में सस्ती बिजली। यह उचित नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें