फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मतदाता बनने के लिए प्रदेश में आज और कल चलेगा विशेष अभियान, 1.73 लाख बूथों पर रहेंगे बीएलओ

Sat, 28 Nov 2026 08:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Voter list in UP: यूपी के वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए पूरे प्रदेश में आज और कल विशेष अभियान चलेगा। पूरे प्रदेश के सभी बूथ पर बीएलओ सुबह से शाम तक बैठेंगे। 
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शनिवार व रविवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। सभी 1.73 लाख बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। वह छूटे हुए पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6 भरवाएंगे।

विज्ञापन


पिछले दो दिवसीय विशेष अभियान में 6.40 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरा था। वहीं, बीते 22 नवंबर को एक ही दिन में सर्वाधिक 3.99 लाख फॉर्म-6 भरे गए थे। इन दिनों मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया चल रही है। 17 नवंबर को 13.58 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी।

अब 16 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। 28 दिसंबर तक इसका निस्तारण होगा और चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। यूपी में 18 वर्ष व उससे अधिक की आयु के 16.16 करोड़ लोग हैं। मतदाता सूची में अभी 13.58 करोड़ नाम ही हैं। ऐसे में 2.58 करोड़ नाम जोड़े जाना बाकी है। वहीं 1.67 करोड़ महिलाओं और 73 लाख फर्स्ट टाइम वोटर के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान दिवस पर पिछली बार से ज्यादा फॉर्म-6 भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें