फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रचंड सर्दी के बीच स्कूल खुलने को लेकर आया शासन का नया आदेश, आठवीं तक के स्कूल पूरी तरह से बंद

Mon, 05 Jan 2026 09:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Winter school closures: यूपी में सर्दी के बीच लखनऊ में कक्षा आठ तक के स्कूल आठ जनवरी तक पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश सभी बोर्ड पर लागू होगा। 
विज्ञापन
आठवीं तक के स्कूल आठ जनवरी तक स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में पड़ रही प्रचंड सर्दी के बीच शासन द्वारा स्कूलों के खोलने संबंधी आदेश आ गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी ने आठ जनवरी तक प्री प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश सभी तरह के बोर्ड के साथ सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों को लेकर है। हालांकि लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के बेसिक स्कूल 14 जनवरी तक पूरी तरह से बंद हैं। यह आदेश निजी स्कूलों के लिए भी लागू होगा। बेसिक स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश उनके शैक्षिक कैलेंडर में शामिल होता है। 

विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में नहीं बढ़ी छुट्टी

माध्यमिक स्कूलों में अवकाश नहीं बढ़ाया गया है। सीएम योगी द्वारा पांच जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई थी। अवकाश न बढ़ाए जाने का मतलब है कि माध्यमिक स्कूल छह जनवरी से खुल जाएंगे। हालांकि पूर्व में आए आदेश की वजह से यह स्कूल सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक खुले रहेंगे। पहले प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े तीन बजे तक था। सर्दी को देखते हुए इसे एक घंटा कम किया गया है। 

जिले स्तर पर होते हैं अवकाश
सर्दी या मौसम से जुड़े अवकाश तो तरह के होते हैं। एक जिनकी घोषणा राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री करते हैं। यह पूरे प्रदेश में सामान्य रूप से प्रभावी होते हैं। दूसरे तरह का अवकाश उस जिले की स्थिति को देखकर जिलाधिकारी, बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक करते हैं। यह सिर्फ उसी जिले में लागू होता है। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों के बंद होने से जुड़ा अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। 

बना हुआ है ठंड का प्रकोप

पुराने लखनऊ में सुबह छाया रहा कोहरा।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवा के कारण गलन का असर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे रातें और ज्यादा सर्द होंगी।

माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो इटावा में सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बहराइच में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कम तापमान और तेज हवा के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तीखा महसूस किया जा रहा है।

कुछ हद तक कम होगा कोहरा

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से हवा की सक्रियता बढ़ने से कोहरे का असर कुछ हद तक कम होगा। इसी वजह से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को इटावा में आंशिक शीतलहर जैसे हालात के आसार है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से दिन के समय ठंड से आंशिक राहत रहेगी, लेकिन सुबह और शाम के वक्त गलन बनी रहेगी। यह स्थिति अगले चार से पांच दिनों तक बनी रह सकती है।

 
विज्ञापन

इन जिलों में है घने कोहरे का येलो अलर्ट

यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें