प्रदेश के हर खंड में 17 से 19 जुलाई तक बिल सुधार महाभियान चलेगा। इसके तहत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गलत बिल को ठीक करने, नये संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने एवं अन्य संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। पाॅवर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया है कि उपभोक्ताओं की हर समस्या का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी के तहत मेगा शिविर का आयोजन हो रहा है। प्रदेश के सभी खंड में 17, 18 और 19 जुलाई को लगने वाले शिविर में उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा। मेगा शिविर में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा। बिल रिवीजन के लिए कार्यवाही एक सप्ताह में पूरी की जाएगी।