बस के अंदर उत्पात करने के बाद किन्नरों ने जबरन बस को रुकवाया। बाहर आकर ईंट व पत्थर उठा लिए तथा शीशा तोड़ने की धमकी देने लगे। इसी बीच और किन्नरों को भी बुला लिया तथा यात्रियों को नीचे उतरवा दिया। परिचालक व चालक ने बताया कि बस रुकवाकर उसे थाने लेकर चलने का दबाव भी किन्नरों ने बनाया। ऐसे में पुलिस व किन्नरों की मिलीभगत के भी कयास यात्रियों ने लगाए।
साधारण से एसी बसों तक किन्नरों का आतंक
ट्रेन में किन्नरों के आतंक की खबरें आम बात हैं। लेकिन अब बसों में भी किन्नरों ने यात्रियों का सफर मुहाल कर दिया है। खास बात यह है कि आलमबाग, कैसरबाग, कमता सहित सभी बस अड्डों से चलने वाली साधारण बसों में किन्नर यात्रियों के लिए मुसीबत बने हुए थे। लेकिन अब एसी बसों में भी आतंक का पर्याय बन रहे हैं।
बसों में किन्नरों के आतंक को लेकर पुलिस को कई बार चिट्ठियां लिखी गई हैं। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। आलमबाग बस अड्डे पर एसी जनरथ बस में किन्नरों ने यात्रियों से अभद्रता की है, जिसकी तहरीर चालक व परिचालक की ओर से आलमबाग थाने में दी गई है।-आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र