यह होगा फायदा
सांसद प्रतिनधि ने कहा कि एलिवेटेड सड़क के बनने से इकाना स्टेडियम, सुल्तानपुर सड़क और लुलु मॉल जाने वाले हजारों वाहनों को शहर के यातायात जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। क्रिकेट मैच के दिनों और सप्ताहांत पर लगने वाले भीषण जाम से स्थायी राहत मिलेगी।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह सड़क अमौसी एयरपोर्ट से कमता चौराहा तक का सफर पूरी तरह सिग्नल रहित बना देगी। यह दो मंजिला मॉडल रोड बनेगी और निर्माण के दौरान नीचे शहीद पथ का यातायात प्रभावित नहीं होगा।
इसलिए जरूरी है एलिवेटेड कॉरिडोर
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि साल 1981 के मास्टर प्लान में करीब 24 किमी लंबे लिंक रोड निर्माण के लिए मात्र फोर लेन का कॉरिडोर नियत किया गया था उसी पर शहीद पथ का निर्माण हुआ और यह इसके बनते बनते दोनों ओर आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियां अत्यधिक तेजी से विकसित हुईं, जिससे एक नए लखनऊ शहर का विकास हुआ। पास जनपदों से लोग माइग्रेट होकर लखनऊ में बस गये।
वर्तमान में नगर की आबादी लगभग 45 लाख और आरटीओ में पंजीकृत वाहनों की संख्या 29 लाख हो गई है। जबकि शहीद पथ की घोषणा के समय वर्ष 2001 की जनगणना में आबादी मात्र लगभग 22 लाख थी और आरटीओ में पंजीकृत वाहनों की संख्या लगभग पांच लाख थी।