फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े 9.83 लाख नए लाभार्थी, 3.32 लाख मृतक व अपात्र हटे; जानें पूरा अपडेट

Mon, 29 Dec 2025 08:58 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में वर्ष 2025 के दौरान 9.83 लाख नए लाभार्थी जोड़े गए हैं, जिससे कुल संख्या 67.50 लाख पहुंच गई। डिजिटल निगरानी और आधार सत्यापन से अपात्रों को हटाया गया। नई फैमिली आईडी व्यवस्था से 60 वर्ष होते ही पात्र वृद्धों को स्वतः पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना वर्ष 2025 में सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभरी है। समाज कल्याण विभाग की इस योजना के अंतर्गत बीते आठ माह में 9.83 लाख नए पात्र वृद्धजनों को जोड़ा गया है, जिससे कुल पेंशन लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 67.50 लाख तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि इस योजना में डिजिटल मॉनिटरिंग, आधार आधारित सत्यापन और सतत निगरानी की व्यवस्था लागू की गई है। इससे पेंशन वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनी है। यह सुनिश्चित हुआ है कि सरकारी सहायता पात्रों तक ही पहुंचे।

वर्ष 2024 में जहां राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना से 61 लाख वृद्धजन लाभांवित हो रहे थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 67.50 लाख हो गई है। मंत्री ने कहा कि लाभार्थियों में यह वृद्धि योगी सरकार की सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है। इसके तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक संबल दिया जा रहा है।

फैमिली आईडी से 60 वर्ष होते ही स्वतः मिलेगी पेंशन

समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों का नियमित सत्यापन कराया। इससे वर्ष 2024 में 1.77 लाख, जबकि वर्ष 2025 में 3.32 लाख मृतक और अपात्र लाभार्थियों के नाम पेंशन सूची से हटाए गए। समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक अमरजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में 9.83 लाख नए पात्र वृद्धजनों को योजना से जोड़ा गया, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 7.08 लाख थी। नई व्यवस्था के तहत पात्रों की पहचान और सत्यापन फैमिली आईडी के माध्यम से स्वतः की जाएगी। इससे किसी भी व्यक्ति के 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही पेंशन राशि सीधे उसके बैंक खाते में जाने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें