फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 23 लाख उपभोक्ताओं ने ओटीएस के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, विभाग को मिला 2235 करोड़ का राजस्व

Mon, 29 Dec 2025 08:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Benefits of OTS Scheme: यूपी के बिजली विभाग में चल रही ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में 23 लाख उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। 
विज्ञापन
यूपी में ओटीएस योजना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना में अब तक 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। इनसे अब तक 2235 करोड़ का राजस्व मिला है। यह जानकारी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने दी। वह सोमवार को विभागीय समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि योजना का और अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। नेवर पेड, लॉग अनपेड उपभोक्ता तथा चोरी के मामलों के लिये यह बहुत अच्छी योजना आयी है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अपने अपने क्षेत्रों में योजना के पात्र उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराकर बकाया जमा कराएं। 

जिला प्रशासन से सम्पर्क कर सभी विभागों का सहयोग लेकर एक-एक उपभोक्ता तक योजना को पहुंचाएं। मीटर रीडर, फीडर मैनेजर, पाम्पलेट, न्यूज पेपर, वाट्सएप मैसेज, कॉलर ट्यून, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया आदि का प्रयोग करके व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें