फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : शुक्रवार को 88 नए पॉजिटिव केस, छह जिले कोरोना से हुए मुक्त, 38 में एक भी नया केस नहीं

Fri, 16 Jul 2021 07:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य के अनुसार प्रदेश सरकार की एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट नीति से प्रदेश के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा, श्रावस्ती कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
कोविड जांच केंद्र में कोरोना की जांच करवाते लोग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के छह जिले कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। पिछले कई दिनों से 38 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया है। शुक्रवार को कुल 88 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। कुल 06 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी की दर 0.04 पहुंच गई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य के अनुसार प्रदेश सरकार की एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट नीति से प्रदेश के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा, श्रावस्ती कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। इन सभी जिलों में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। बीते 24 घंटे में 140 लोगों ने कोरोना का मात दी है। साथ ही कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस अब 1339 ही बचे हैं। यूपी कुल सक्रिय मामलों में देश में 19वें पायदान पर है। मरीजों का रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत हो गया है। अब तक 16. 83 लाख से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें