फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 70 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, पदोन्नति आदेश जारी, राज्य लोक सेवा आयोग ने भेजी थी संस्तुति

Tue, 01 Jun 2021 04:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने 70 तहसीलदारों की डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने  पंचायत चुनाव से पहले 71 तहसीलदारों की पदोन्नति डिप्टी कलेक्टर के पद पर करने की संस्तुति शासन को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने 70 तहसीलदारों की डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने  पंचायत चुनाव से पहले 71 तहसीलदारों की पदोन्नति डिप्टी कलेक्टर के पद पर करने की संस्तुति शासन को भेजी थी। बाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू हो गई, जिसकी वजह से पदोन्नति संबंधी कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन


विशेष सचिव नियुक्ति संजय सिंह ने 70 तहसीलदारों की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। एक का आदेश फिलहाल रुक गया है। नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर को अगले आदेशों तक वर्तमान तैनाती स्थल पर ही नियुक्ति दी गई है। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे इन पदोन्नत अफसरों से तहसीलदार के भी कार्य ले सकेंगे। कोविड महामारी सामान्य होने के बाद नई तैनाती दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें