फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 60 फीसदी पदों पर होंगे पिछड़े, राहुल गांधी जिलेवार खुद करेंगे पड़ताल

Sat, 21 Jun 2025 10:09 AM IST
रोहित मिश्र चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Congress new executive: पिछड़ी जातियों की गोलबंदी करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी बीते कुछ वर्षो से कर रही है। इसकी झलक यूपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की जिला व शहर कार्यकारिणी में सामाजिक न्याय की झलक दिखेगी। जातिगत संतुलन सधा नजर आएगा। इसके लिए करीब 60 फीसदी दलित व पिछड़े वर्ग के पदाधिकारी, जबकि 20 फीसदी महिलाओं की भागीदारी होगी। उम्मीद है कि जून माह के अंत अथवा जुलाई के पहले सप्ताह में 133 जिला व शहर कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में छह दिन तक संगठन सृजन कार्यक्रम चला। इसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जिलेवार समीक्षा की। वार रूम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिला व शहर कमेटी में संशोधन कराया। हर जिला व शहर अध्यक्ष से कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली गई।

जहां नियमों को दरकिनार करके कमेटियां तैयार की गई थीं, उसे सुधारा गया। संबंधित जिला व शहर अध्यक्ष को ताकीद किया गया कि पार्टी के निर्देश की अवहेलना न की जाए। 
विज्ञापन


यह भी निर्देश दिया गया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हर जिला व शहर कार्यकारिणी में जातिगत संतुलन की पड़ताल करेंगे। ऐसे में मनमानी करने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश मुख्यालय से सभी जिला व शहर कार्यकारिणी को स्वीकृति के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: अंसल कंपनी पर लिखाई गई ठगी की 213वीं एफआईआर, पिछले दो महीनों से लगातार दर्ज हो रहे हैं मामले

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें