फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 52 साल की महिला ने पोते से रचाई शादी... हुआ सामाजिक बहिष्कार, पति ने पुतला बनाकर लगाई आग... अब ये तैयारी

Fri, 25 Apr 2025 11:39 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में चार बच्चों की एक मां ने 28 साल के अपने पोते से विवाह कर लिया। इस पर समाज में कड़ा विरोध हुआ तो महिला ने पोते के साथ गांव छोड़ दिया और दूसरे प्रदेश की ओर चली गई।
 
विज्ञापन
युवक से विवाह करने के बाद महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अभी सास और दामाद की शादी का मामला सुर्खियों में बना हुआ था, इसी बीच अंबेडकरनगर की एक 52 वर्षीय महिला ने अपने रिश्ते के पोते के साथ शादी कर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया। चार बच्चों की मां ने पति व समाज के विरोध के बावजूद 28 साल के युवक के साथ शादी कर ली। इसकी जानकारी लगते ही समाज के लोगों ने बहिष्कार किया तो दोनों किसी और प्रदेश के लिए रवाना हो गए। उधर, महिला के पति ने उस पर हत्या की साजिश करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बसखारी के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती की रहने वाली इंद्रावती (52) की शादी 20 वर्ष पूर्व प्रतापपुर बेलवरिया निवासी चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई थी जिसके बाद उसने एक लड़की और दो लड़कों को जन्म दिया। चंद्रशेखर के साथ उसकी यह दूसरी शादी थी। शादी के समय उसकी एक पुत्री पहले से ही थी। दो वर्ष पूर्व चंद्रशेखर ने अपनी सौतेली बेटी का विवाह कर दिया था।

इस बीच इंद्रावती का चंद्रशेखर से कब मोह भंग होने लगा इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इंद्रावती की नजदीकियां आजाद (28) नामक युवक से बढ़ने लगीं। देखते ही देखते दोनों इतना नजदीक आ गए कि एक दूजे के संग जीने मरने की कसमें खाने लगे। आजाद एक ही बिरादरी का होने के चलते रिश्ते में महिला का पोता लगता है। दो दिन पूर्व इसकी जानकारी चंद्रशेखर को हुई तो मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा। पुलिस चौकी लहटोरवा में दोनों पक्षों को बुलाकर बात भी की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


मंगलवार को परिवार व समाज के डर से बेखौफ दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी की जानकारी होने पर दोनों के परिवार व दलित बस्ती के ग्रामीणों ने दोनों को समाज से बहिष्कृत करने का फैसला किया। पति चंद्रशेखर को जब पत्नी के दूसरे युवक के साथ शादी के बारे में पता चला तो उसने पत्नी का पुतला बनाकर उसके कपड़ों सहित दाह संस्कार कर दिया और उसने उसकी तेरहवीं करने का फैसला लिया।

पति ने दोनों पर हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बृहस्पतिवार को इंद्रावती और आजाद किसी दूसरे प्रदेश में साथ रहने के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें