फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 48061 परिषदीय विद्यालय निपुण घोषित, इसी महीने सम्मानित किए जाएंगे राज्य के शिक्षक

Sat, 15 Mar 2025 09:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Primary schools of UP: महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के अनुसार इसमें 48061 विद्यालय निपुण विद्यालय के रूप में सामने आए हैं। जल्द ही सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
यूपी के प्राइमरी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में संशोधित लक्ष्य के अनुसार परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक व दो के बच्चों का फरवरी में निपुण आंकलन किया गया। इसमें बच्चों की भाषाई दक्षता, जोड़कर पढ़ने व अंकों की पहचान का मूल्यांकन हुआ। इसमें प्रदेश के 48061 विद्यालय निपुण पाए गए हैं। इसी महीने जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर इन विद्यालयों के शिक्षकों को डीएम या सीडीओ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


पिछले दिनों निपुण लक्ष्य को कक्षा एक से तीन की जगह कक्षा एक से दो तक कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश भर में डीएलएड प्रशिक्षुओ के माध्यम से फरवरी में विद्यालयों के बच्चों का टेस्ट कराके इससे जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की गई थी। इसी आधार पर हाल ही में राज्य परियोजना निदेशालय ने परिणाम जारी किया है। 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के अनुसार इसमें 48061 विद्यालय निपुण विद्यालय के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिया है कि मार्च में ही निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाए। इसके लिए 37.50 लाख का बजट भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने लर्निंग आउटकम के आधार पर समीक्षा करते अन्य विद्यालयों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें