विमानों के निरस्तीकरण के बीच आपदा में अवसर तलाश रहीं एयरलाइनों की मनमानी पर सिविल एविएशन मंत्रालय ने शनिवार को विराम लगा दिया। मुंबई की जो उड़ान शनिवार सुबह 62043 रुपये में मिल रही थी, शाम को उसका किराया घटकर 18,542 रुपये पहुंच गया। यात्रियों ने टिकट बुक करवाए।
दरअसल, अमौसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की शनिवार को 41 उड़ानें निरस्त रहीं। इससे हजारों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। गत दिवस भी 42 उड़ानें कैंसिल थीं। इंडिगो की उड़ानों के निरस्त होने से अन्य एयरलाइनों ने आपदा में अवसर देखते हुए किराए में वृद्धि कर दी थी। जिस पर शनिवार को मंत्रालय ने रोक लगा दिया और किराए पर कैपिंग कर दी।
लखनऊ से रात 90:50 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उडान का किराया सुबह 62043 रुपये था। लेकिन दोपहर में आदेश आने के बाद शाम में किराया घटकर 18,542 रुपये पहुंच गया। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की शाम 70:20 बजे की उडान का किराया 18.328 रुपये था, जो घटकर 8580 रुपये हो गया। ऐसे ही जयपुर, अहमदाबाद, बंगलुरु, पटना, कोलकाता, हैदराबाद आदि जगहों की उड़ानें भी सस्ती हो गई। एयरपोट अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय की ओर से पांच सौ किमी तक 7500 रुपये, 500 से 1000 किमी तक 12 हजार रुपये अधिकतम, एक हजार से डेट हजार किमी तक अधिकतम 15 हजार रुपये तथा उसके ऊपर 18 हजार रुपये किराया फिक्स किया गया है।