पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड का इस्तेमाल होगा। बैंकों और निजी कंपनियों से रोपण क्षेत्रों को गोद लेने और पौधों की सिंचाई व सुरक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे पौधरोेपण अभियान तकनीकी नवाचार और सामुदायिक सहयोग के बल पर और भी प्रभावी होने की उम्मीद है।
मोबाइल पर देखें पौधरोपण की प्रगति
वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अंतर्गत पौधरोपण की प्रगति जिलेवार वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। पौधरोपण की क्षण-प्रतिक्षण की प्रगति 6 बजे से दिए गए टिकर लिंक
https://pmsupfd.org/plantingprogress.html के जरिये कंप्यूटर या मोबाइल पर देख जा सकते हैं।