फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइबर ठगी के लिए खाता उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 33 गिरफ्तार, 27 करोड़ के लेनदेन का हुआ खुलासा

Mon, 13 Jul 2026 09:20 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में ऑपरेशन साइबर-वज्र के तहत पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह के नौ जालसाजों के पास से 53 हजार रुपये, 50 एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, दो पासबुक, कार, बाइक, टैबलेट और आईपैड बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले बड़े नेटवर्क के खिलाफ एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को अवध के चार जिलों से 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन साइबर-वज्र के तहत की गई कार्रवाई में लखनऊ से नौ, गोंडा से 5, सीतापुर से छह और बहराइच से 13 आरोपियों को पकड़ा गया है। जांच में अब तक 27 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। इनमें लखनऊ के गिरोह द्वारा छह करोड़ और गोंडा के गिरोह द्वारा 21 करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


लखनऊ में मड़ियांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह के नौ जालसाजों के पास से 53 हजार रुपये, 50 एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, दो पासबुक, कार, बाइक, टैबलेट और आईपैड बरामद हुए हैं। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि लखनऊ के कई एटीएम से म्यूल खातों में आई ठगी की रकम निकाले जाने की सूचना मिली थी।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: FIR से बचने के लिए नागपुर-दिल्ली के संपर्क में आए अनिल मिश्रा, मंदिर आने पर लगी पाबंदी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में देर रात एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में हुए बदलाव; जानिए डिटेल


इस आधार पर पुलिस ने फर्नीचर का काम करने वाले केशव नगर मोड़ के पास रहने वाले शाहरुख को गिरफ्तार किया। वह लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक अपने पास रख लेता था। बदले में खाताधारकों को पांच से 25% तक कमीशन दिया जाता था।
विज्ञापन


शाहरुख की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के आठ अन्य लोगों को भी दबोच लिया। छह वर्षों से सक्रिय गिरोह खाते से रकम निकालकर क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीन और अन्य देशों में बैठे साइबर अपराधियों के डिजिटल वॉलेट में भेज देता था। आरोपी टेलीग्राम और डार्कनेट के जरिये संपर्क में रहते थे। डीसीपी के अनुसार गिरोह के संचालक अब्दुल और आजम की तलाश की जा रही है।

नौकरी का झांसा देकर खुलवाते थे अकाउंट खुद चलाते थे खाता: गोंडा में पकड़े गए पांच आरोपी बेरोजगार युवाओं को सोलर कंपनी में नौकरी और 15 हजार रुपये वेतन का झांसा देकर उनके नाम पर करंट अकाउंट खुलवाते थे। खातों का नियंत्रण खुद करते थे। साइबर अपराधों की रकम के लेनदेन में इस्तेमाल इसका करते थे। वहीं, बहराइच में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 13 और सीतापुर से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

म्यूल अकाउंट: म्यूल अकाउंट का उपयोग साइबर अपराधी करते हैं। खाताधारक लालच या अनजाने में अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें