फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 320 निजी कर्मियों पर गिरेगी गाज... परिवहन आयुक्त का आदेश जारी, भ्रष्टाचार और दलालों से मिलीभगत का आरोप

Sat, 22 Nov 2025 08:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इन कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और दलालों से मिलीभगत के आरोप लगाए गए थे। हाल ही में ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ संजय तिवारी ने परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों को हटाने का अनुरोध किया था। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग में निजी कार्यदायी संस्था के माध्यम से कार्यरत 320 कर्मचारियों को बाहर करने की तैयारी है। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर नई कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है।

विज्ञापन


यह कदम ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ संजय तिवारी की सिफारिश के बाद उठाया गया है, जिन्होंने इन कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और दलालों से मिलीभगत के आरोप लगाए थे। हाल ही में ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ संजय तिवारी ने परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों को हटाने का अनुरोध किया था। हालांकि कर्मचारियों ने इन आरोपों को खारिज किया था।

ये भी पढ़ें - 'SIR के लिए बढ़ाया जाए समय...', अखिलेश बोले- जनता और मुद्दों में हारने लगे तो ले आए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसआईआर : अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं...तो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकेगा, दिक्कत आए तो ऑफलाइन का विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन


किंजल सिंह ने सभी नई कार्यदायी संस्थाओं को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरटीओ संजय कुमार तिवारी के आरोपों को शामिल करते हुए इन कर्मचारियों को भ्रष्टाचार करने और विभाग की छवि धूमिल करने की बात कही है।

परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिया है कि पूर्व कार्यदायी संस्था (स्मार्ट चिप) के किसी कर्मचारी को नई कार्यदायी संस्था रखती है तो वह यह सुनिश्चित करे कि उसका जिला बदल दिया जाए। साथ ही कर्मचारियों ने जहां-जहां काम लिया है, वहां के एआरटीओ से कर्मचारियों की कार्यशैली पर रिपोर्ट भी जरूर लें।

इसके अलावा इन कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। इन कर्मचारियों का कहना है कि वे सोमवार को परिवहन आयुक्त से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें