फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 30 हजार महिला होमगार्ड की होगी भर्ती, लंबे समय से खाली पड़े हैं विभाग में हजारों पद

Fri, 27 Aug 2021 08:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इसको लेकर मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण भी हो चुका है। दरअसल होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। पर मौजूदा समय में लगभग 86 हजार होमगार्ड ही महकमे में हैं। हर साल तीन से चार हजार रिटायर भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
होमगार्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होमगार्ड विभाग में 30 हजार महिला कर्मियों की भर्ती की तैयारी है। विभाग ने इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिस पर जल्द मुख्यमंत्री कार्यालय निर्णय लेगा। विभाग में पिछले काफी समय से बड़े पैमाने पर पद खाली हैं। इन पदों को महिला अभ्यर्थियों से भरने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि इन खाली पदों में बड़ी संख्या पुरुषों की है, लेकिन महिला सुरक्षा और सरकार के मिशन शक्ति अभियान के मद्देनजर इन पदों को महिलाओं से भरने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण भी हो चुका है। दरअसल होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। पर मौजूदा समय में लगभग 86 हजार होमगार्ड ही महकमे में हैं। हर साल तीन से चार हजार रिटायर भी हो रहे हैं। विभाग में लंबे समय से भर्ती भी नहीं हुई है। ऐसे में विभाग की ओर से न सिर्फ इन पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा गया है बल्कि इनको महिला अभ्यर्थियों को देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें