फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विजिटर्स वीजा पर विदेश गए प्रदेश के 2946 लोग हुए लापता, 106 लखनऊ के, गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट

Thu, 31 Oct 2024 11:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

People of UP missing abroad: यूपी 2946 लोग विजिटर्स वीजा पर विदेश गए लोग गायब हो गए हैं। इनमें से 106 लोग लखनऊ के हैं। गृह मंत्रालय के सक्रिय होने के बाद मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
गायब होने वालों में से 106 लखनऊ के। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के 2946 लोग विजिटर्स वीजा पर विदेश जाने के बाद वापस ही नहीं आए। इनमें लखनऊ के 106 लोग शामिल हैं। गृह मंत्रालय द्वारा इस बाबत कार्रवाई करने के आदेश के बाद यह खुलासा हुआ है। इसके बाद लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया और अमेठी में विदेश भेजने वाले एजेंटों पर चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। बता दें कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार में लोगों से जबरन साइबर फ्रॉड कराने के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


एडीजी साइबर क्राइम बीके सिंह ने बताया कि यूपी में विदेश भेजने वाले 75 अधिकृत एजेंट हैं, जबकि 431 अनधिकृत हैं। मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान, कमिश्नरों को अधिकृत और अनधिकृत एजेंटों की लिस्ट भेज कर कार्यवाही के लिए लिखा है। 2946 लोगों में 527 महिलाएं और 2419 पुरुष हैं। मुख्यालय हर जिले में इनका सत्यापन करा रहा है, जिसमें से 800 का सत्यापन हो चुका है ।

विदेश जाकर लापता होने वालों में सबसे ज्यादा 740 लोग गोरखपुर के हैं। वहीं देवरिया के 369, नोएडा के 251, लखनऊ के 106, गाजियाबाद के 200, कानपुर के 58, बाराबंकी के 11, वाराणसी के 32, आजमगढ़ के 80 लोग हैं। बीते दिनों 51 लोग वापस भी आ चुके हैं। यूपी से थाईलैंड गए करीब 2 हजार लोग वापस नहीं लौटे हैं। करीब 400 लोग वियतनाम, 230 कंबोडिया, 82 म्यांमार से वापस नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें