फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आयुष कॉलेजों में बढ़ीं 250 सीटें, दाखिले का मिलेगा मौका, स्ट्रे राउंड से होगा आवंटन

Tue, 17 Nov 2026 08:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के आयुष कॉलेजों में तीसरे चरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। हाईकोर्ट ने पांच निजी कॉलेजों को सीटें बढ़ाने की अनुमति दी थी। इससे अतिरिक्त अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए करीब 250 अतिरिक्त सीटें बढ़ गई हैं। इन सीटों को चौथे चरण की काउंसिलिंग या स्ट्रे राउंड के जरिये भरा जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग ने केंद्रीय काउंसिलिंग परामर्शदाता समिति (एएसीसीसी) से सलाह मांगी है।

विज्ञापन


प्रदेश में आयुष की पांच हजार से अधिक सीटें हैं। इनमें सरकारी कॉलेजों की सभी सीटें पहले और दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भर चुकी हैं। तीसरे चरण की काउंसिलिंग अंतिम दौर में है। इसके लिए 16 नवंबर तक पंजीयन हुआ है। अभिलेखों के सत्यापन के बाद 19 नवंबर को अंतिम सूची जारी होगी।

छात्रों को 20 से 23 नवंबर के बीच आवंटित कॉलेज में दाखिला लेना है। सूत्रों के मुताबिक, पांच निजी आयुर्वेद कॉलेजों को हाईकोर्ट से सीटें बढ़ाने की अनुमति मिली है। इनमें एक कॉलेज को सिर्फ एक सीट बढ़ाने के लिए राहत मिली है। इस तरह करीब 250 अतिरिक्त सीटें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें