फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 21 आईपीएस अधिकारी सुधारेंगे पुलिस के तौर-तरीके, डीजीपी मुख्यालय ने सौंपी जिम्मेवारी; देनी होगी रिपोर्ट

Sun, 29 Jun 2025 07:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP DGP Rajiv Krishna: डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि अधिकारियों को उनकी रुचि के अनुसार कार्य सौंपे गए हैं। एक महीने के भीतर रोडमैप तैयार होने के बाद इसका क्रियान्वयन शुरू होगा।
विज्ञापन
राजीव कृष्ण डीजीपी यूपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डीजीपी राजीव कृष्ण ने कानून-व्यवस्था की पुलिसिंग की प्राथमिकता वाले 10 एरिया में अहम सुधार करने का जिम्मा 21 आईपीएस अफसरों को सौंपा है। सभी 10 फोकस एरिया में एक-एक अधिकारी मुख्यालय और फील्ड से तैनात किया गया है, जो इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक माह में रोडमैप तैयार करेंगे। तत्पश्चात डीजीपी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके बाद आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि अधिकारियों को उनकी रुचि के अनुसार कार्य सौंपे गए हैं। एक महीने के भीतर रोडमैप तैयार होने के बाद इसका क्रियान्वयन शुरू होगा। इसका उद्देश्य पुलिसिंग को बेहतर, व्यावहारिक और अधिक प्रभावी बनाना है ताकि पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े और वह इसे आसानी से धरातल पर लागू कर सकें। ऐसा पहली बार है, जब पुलिस सुधारों में कांस्टेबल से लेकर एडीजी रैंक के अधिकारियों की भागीदारी होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाली जनशिकायतों के निस्तारण की कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा को सौंपी गई है।

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

- अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति : एडीजी क्राइम एसके भगत, एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया
- महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा : एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (डब्ल्यूसीएसओ) पद्मजा चौहान, एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ
- कानून-व्यवस्था, बंदोबस्त, एटीएस, एएनटीएफ : एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश, एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह
- साइबर अपराध नियंत्रण : एडीजी साइबर क्राइम बीके सिंह, पुलिस कमिश्नर नोएडा लक्ष्मी सिंह
- बेहतर पुलिस सेवाएं : एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा, एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर
- पुलिस कल्याण : आईजी पुलिस कल्याण आरके भारद्वाज, पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार
- प्रतिभा और विशेषज्ञता का उपयोग : आईजी स्थापना नचिकेता झा, पुलिस कमिश्नर लखनऊ अमरेंद्र सिंह सेंगर
- यातायात प्रबंधन : एडीजी यातायात के. सत्यनारायण, पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल
- तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग : एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा, पुलिस कमिश्नर कानपुर अखिल कुमार
- प्रशिक्षण : एडीजी प्रशिक्षण राजीव सब्बरवाल, एडीजी जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर होगा अमल

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण समेत 11 प्राथमिकताओं पर प्रभावी कार्यवाही के लिए यह कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत सोमवार को पहला प्रस्तुतिकरण भी होना है। इसका उद्देश्य पुलिसिंग के अंतरराष्ट्रीय मानकों, बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाना है, ताकि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की जा सके। इसमें पीड़ितों का भी फीडबैक लेने की व्यवस्था की गई है।- राजीव कृष्ण, डीजीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें