फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौ साल में रक्षाबंधन पर 2 करोड़ महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर, 188 करोड़ रुपये खर्च हुए

Sun, 23 Aug 2026 09:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

2025 में सरकार ने महिला के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी। 8 अगस्त 2025 की सुबह छह बजे से 10 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि तक 66 घंटे में करीब 63.14 लाख महिलाओं और 15.11 लाख से अधिक सहयात्रियों ने निशुल्क यात्रा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर पिछले नौ वर्षों में 2 करोड़ से अधिक महिलाओं ने मुफ्त में सफर किया। कुल 2.01 करोड़ निशुल्क टिकट जारी किए गए। इस पर कुल 188.41 करोड़ रुपये खर्च हुए। परिवहन विभाग ने रविवार को इसके आंकड़े जारी किए।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक 2017 में 11.16 लाख महिलाओं ने निशुल्क बस यात्रा का लाभ लिया था। इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ती गई। 2018 में 11.69 लाख, 2019 में 12.04 लाख और 2020 में 7.36 लाख महिलाओं ने यात्रा की। 2021 में 9.63 लाख, 2022 में 22.32 लाख, 2023 में 29.29 लाख और 2024 में 19.78 लाख महिलाओं को सुविधा मिली।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- अब हनुमान जी उठाएं गदा और चंदा चोरों का फैसला करें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, "जिनके इशारे पर स्कूलों के जर्जर भवन दिखाए जा रहे ये उन्हीं के स्मारक हैं"
विज्ञापन


2025 में सरकार ने महिला के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी। 8 अगस्त 2025 की सुबह छह बजे से 10 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि तक 66 घंटे में करीब 63.14 लाख महिलाओं और 15.11 लाख से अधिक सहयात्रियों ने निशुल्क यात्रा की। इस दौरान कुल 78.26 लाख टिकट जारी हुए। इनका किराया करीब 86.98 करोड़ रुपये रहा।

अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं भाइयों को राखी बांधने के लिए दूसरे शहरों और गांवों की यात्रा करती हैं। ऐसे में निशुल्क बस सेवा से उन्हें आर्थिक राहत मिलती है। खासकर सामान्य और कम आय वाले परिवारों के लिए यह सुविधा त्योहार के दौरान यात्रा का खर्च कम करने में मदद करती है। त्योहार के समय अतिरिक्त बसों और फेरों की व्यवस्था से यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने का भी प्रयास किया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें