ट्रेन में सवार होते यात्री।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण शनिवार से तीन मई तक कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। गोरखधाम, वैशाली एक्सप्रेस सरीखी कुछ प्रमुख ट्रेनों के अतिरिक्त कई अन्य गाड़ियां निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें डायवर्ट व कुछ शार्ट-टर्मिनेट भी रहेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 से 26 अप्रैल तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग होगी, उसके बाद 27 अप्रैल से तीन मई तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन बेहतर हो सकेगा। इस दौरान मुंबई-पुणे रूट की एक ट्रेन को छोड़कर बाकी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, कुशीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलेगी। इसके अलावा कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी।
27 अप्रैल से दो मई तक 22549/50 वंदेभारत एक्सप्रेस, 16 अप्रैल से चार मई तक 15211/12 दरभंगा-अमृतसर, 16 अप्रैल से पांच मई तक 15031/32 गोरखपुर लखनऊ जंक्शन, 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22531/32 छपरा मथुरा जंक्शन, 15067/68 बांद्रा टर्मिनेस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 19409/10 गोरखपुर साबरमती एक्सप्रेस कैंसिल रहेंगी।
ये ट्रेनें आज से रहेंगी निरस्त
15081/82 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 अप्रैल से पांच मई तक, 12529/30 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 12 अप्रैल से तीन मई तक, 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस शनिवार से तीन मई तक, 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 13 अप्रैल से चार मई तक व 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस रविवार से चार मई तक कैंसिल रहेगी।