प्रदेश में कोरोना से संक्रमित कुल 15747 नए मरीज मिले हैं। इसमें 312 लोगों की मौत 24 घंटे के अंदर हुई है। अब तक कुल मरने वालों की संख्या 16957 हो गई है। विभिन्न अस्पतालों में दम तोड़ने वाले मरीजों में लखनऊ में 21 कानपुर में 20 वाराणसी में 12 प्रयागराज में 8 मेरठ में 15 गौतम बुध नगर में 10 गोरखपुर में चार, गाजियाबाद में तीन, बरेली में पांच ,झांसी में 13 ,सहारनपुर में छह मुजफ्फरनगर में तीन आगरा में सात बलिया में छह गाजीपुर में पांच, मथुरा में 10 शाहजहांपुर में पांच बाराबंकी में पांच देवरिया में तीन आजमगढ़ में आठ ,बुलंदशहर में चार ,चंदौली में 14 सोनभद्र में पांच अमरोहा में चार प्रतापगढ़ में चार हरदोई में 10, गोंडा में पांच बहराइच में 16 मिर्जापुर में पांच सिद्धार्थनगर में 4 बागपत में चार ,मऊ में चार लोगों की मौत हुई है। अन्य जिलों में एक तो कहीं दो लोगों की मौत हुई है।