फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली गिरने से प्रदेश में 15 लोगों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, कई जगह जानवरों की भी गई जान

Mon, 18 Sep 2023 05:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अंबेडकरनगर में इब्राहिमपुर में रविवार को खेत में काम कर रहे सतेंद्र (26) पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं, बसखारी में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद शुद्धि कार्यक्रम पर एकत्र हुए लोगों पर बिजली गिरने से 13 झुलस गए। 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से पूरी यूपी में कई जगह मौतें हुईं। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवध और पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। सबसे ज्यादा पांच लोगों की जान कुशीनगर जिले में गई है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर में इब्राहिमपुर में रविवार को खेत में काम कर रहे सतेंद्र (26) पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं, बसखारी में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद शुद्धि कार्यक्रम पर एकत्र हुए लोगों पर बिजली गिरने से 13 झुलस गए। इनमें से 11 को भर्ती कराया गया है। 

अयोध्या के गोसाईंगंज में बिजली गिरने से मोबाइल पर पबजी खेल रहे युवक शिवम सिंह (20) की मौत हो गई। उसके साथ खेल देख रहे दो बच्चे मुन्नू और पीयूष बुरी तरह झुलस गए। गोंडा में बिजली गिरने से किशोर आकाश बाबू मौर्य (14) और एक झारखंड निवासी मजदूर कृष्णा की मौत हो गई। 
विज्ञापन


आकाश के पिता निबरे भी उसी के साथ बैठे थे जो बुरी तरह झुलस गए। इसी तरह गाजीपुर व देवरिया में 3-3 लोगों की मौत हो गई है। कई स्थानों से मवेशियों के भी मारे जाने की सूचना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें