फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, निर्वाचन कार्यालय में लगाए गए तीन अफसर; पढ़िए सूची

Thu, 22 Oct 2026 10:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

PCS officers transferred: प्रदेश  सरकार ने ब्रहस्पतिवार  की रात 14 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। चुनाव को देखते हुए यह बदलाव हुआ है। 
विज्ञापन
प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के तबादले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश  सरकार ने गुरुवार की रात 14 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीन पीसीएस अधिकारियों को विशेष कार्याधिकारी के रूप में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


शिव प्रताप शुक्ला एडीएम (प्रशासन) झांसी से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संजय चावला एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ से एडीएम (प्रशासन) झांसी, सिद्धार्थ एडीएम (प्रशासन) रायबरेली से एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ बनाए गए हैं। अशोक कुमार गुप्ता एसडीएम गोंडा से एडीएम (प्रशासन) रायबरेली, विकास सिंह सहायक नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम से एसडीएम गोंडा, राजीव कुमार शुक्ला अपर नगर आयुक्त प्रयागराज से एडीएम (वि/रा) आजमगढ़, देवेंद्र प्रताप सिंह एसडीएम उन्नाव से अपर नगर आयुक्त प्रयागराज, गौरव श्रीवास्तव एडीएम (वि/रा) सिद्धार्थनगर से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बनाए गए हैं।

इसी तरह संदीप कुमार श्रीवास्तव एडीएम (न्यायिक) इटावा से एडीएम (वि/रा) सिद्धार्थनगर, मनोज प्रकाश एसडीएम जालौन से एडीएम (न्यायिक) इटावा, अंकित शुक्ला एसडीएम लखनऊ से एडीएम (प्रशासन) कानपुर देहात बनाए गए हैं। नरेंद्र सिंह एडीएम (वि/रा) आजमगढ़ से एडीएम (न्यायिक) कानपुर देहात, आत्म प्रकाश श्रीवास्तव एसडीएम प्रयागराज से एडीएम (न्यायिक) सहारनपुर और अभिनव रंजन श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें