फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार जेल पहुंची श्रद्धा दुबे: बहन के साथ रख गया अलग बैरक में, रहेगी विशेष निगरानी; ड्राइवर रहेगा अलग

Thu, 22 Oct 2026 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Shraddha Dubey sent to jail: एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय आधा दर्जन पुलिस वाहनों के सुरक्षा घेरे में श्रद्धा समेत तीनों आरोपियों को लेकर जेल पहुंचे।
विज्ञापन
आखिरकार जेल पहुंची श्रद्धा दुबे - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश दस दिन पुलिस को छकाने के बाद आख़िरकार सलाखों के पीछे पहुंच गए। कड़ी सुरक्षा में बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस ने तीनो को जिला जेल में दाखिल कराया। सघन तलाशी और मेडिकल के बाद जेल प्रशासन ने श्रद्धा समेत तीनो को बैरक में शिफ्ट कर दिया। 

विज्ञापन


एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय आधा दर्जन पुलिस वाहनों के सुरक्षा घेरे में श्रद्धा समेत तीनों आरोपियों को लेकर जेल पहुंचे। जिला जेल के जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के मुताबिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि को महिला बैरक के क्वारंटीन बैरक में अन्य महिला बंदियों से अलग रखा गया। 

वहीं, चालक तनवीर को सर्किल पाँच की मुलाहिजा पुरुष बैरक में बंद किया गया। इसके पहले मेन गेट पर तीनों बंदियों से संबंधित जानकारी गेट बुक में दर्ज करने के साथ ही श्रद्धा और उसकी बहन की महिला जेल अधिकारियों की मौजूदगी में सघन तलाशी कराई गई। जेल चिकित्सक ने तीनों का मेडिकल परीक्षण भी किया। तनवीर पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। जेल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें जेल मैनुअल के तहत निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


 महिला जेल कर्मियों की निगरानी में रहेंगी दोनों बहनें
जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के मुताबिक, श्रद्धा, रश्मि और तनवीर को कड़ी निगरानी में रखा गया है। उनकी बैरक की निगरानी में चार महिला कर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा महिला डिप्टी जेलर भी इनपर नजर रखेंगी। तीनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें