यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि जो सम्मानित हुए उनमें किसी ने दूसरों के लिए 112 को कॉल कर दवाई मंगवाई तो किसी ने परिवार से बिछड़ गए बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया। जिन्हे सम्मानित किया गया उनमें यूपी 112 की चार महिला कम्यूनिकेशन अफसर (संवाद अधिकारी), पाँच नागरिक, दो महिला व दो पुरुष आरक्षी शामिल हैं।
एडीजी ने कहा कि समाज के लिए इस तरह अपना योगदान देने वाली मधु श्रीवास्तव, रश्मि मिश्रा, नमिता शुक्ला, प्रतिमा, मानसी अग्रवाल व प्रतिभा को पुलिस महानिदेशक ने प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त बेहतर काम करने वाली 112 कर्मियों संवाद अधिकारी प्रियंका कुमारी साहू, नेहा तिवारी, सुरेख वर्मा, शिल्पी यादव और सम्प्रेषण अधिकारी मुख्य आरक्षी तमन्ना खान, आरक्षी जयंती गंगवार, आरक्षी पंकज कुमार को भी पुलिस महानिदेशक ने सम्मानित किया।