फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत सामग्री देते समय अब फोटो नहीं खींचेगी पुलिस, यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने दिए निर्देश

Thu, 09 Apr 2020 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राहत सामग्री देते समय पुलिस कर्मियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से कई गैरतमंद भूखे रहना पसंद कर रहे हैं, लेकिन मोबाइल कैमरे के सामने खाना लेना गंवारा नहीं कर रहे। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने निर्देश दिए हैं कि राहत सामग्री देते समय तस्वीरें न ली जाएं। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को लिखे पत्र में कहा है कि अपने जिले में संचालित पीआरवी को राहत सामग्री देते हुए फोटो न खींचने के लिए निर्देशित करें।

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने घरों में मास्क बनाकर जरूरतमंदों को मुफ्त उपलब्ध कराएंगी। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि अब तक 30 हार मास्क लोगों को बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अपील पर अभी 411 पदाधिकारी इस काम में जुटी हैं। अभी तक लगभग 30 हजार से अधिक मास्क बनाकर अलग-अलग जिला व महानगर अध्यक्ष प्रशासन के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों को बांट चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें