फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शब्द रंग साहित्य महोत्सव का पोस्टर विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई की ओर से बुधवार को गांधी पार्क में ‘शब्द रंग : साहित्य महोत्सव’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। राष्ट्रीय कला मंच, अवध प्रांत की ओर से साहित्य महोत्सव का आयोजन 24 और 25 अक्तूबर को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में किया जाएगा।
विज्ञापन


महोत्सव में साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता और कला के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान व संवाद सत्र होंगे। इसके अलावा प्रदर्शनी, युवा चौपाल और काव्य पाठ जैसे कार्यक्रम भी होंगे। चयनित प्रतिभागियों के लिए निशुल्क पंजीकरण, रहने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। सहायक आचार्य डॉ. अन्विता वर्मा ने कहा कि साहित्य युवाओं की रचनात्मक चेतना को मजबूत करने और समाज के विचारों को दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर तान्या तिवारी, वर्तिका कुशवाहा, आर्यन शर्मा, आर्यन कुशवाहा, ध्रुव सिंह, तनु यादव समेत विद्यार्थी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें