फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि में लुई ब्रेल की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शनिवार को ब्रेललिपि के जन्मदाता लुई ब्रेल की प्रतिमा का अनावरण कुलपति प्रो. संजय सिंह ने किया। कुलपति ने जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करते समय संकल्प लिया था कि परिसर में लुई ब्रेस की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। लुई ब्रेल स्वयं दृष्टि दिव्यांग थे। ऐसे में उन्होंने दृष्टिबाधितों की पीड़ा को समझते हुए ऐसी लिपि विकसित की, जो उनके लिए मददगार साबित हो।
प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि विवि में ब्रेल प्रेस के संचालन का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन को उच्च शिक्षा देते हुए रोजगारपरक बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। मौके पर कुलसचिव रोहित सिंह व सभी विभागों के शिक्षक व डीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें