फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमएलसी का टिकट न मिलने से नाराज उन्नाव के युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 14 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एमएलसी का टिकट न मिलने से नाराज उन्नाव के गंगागंज श्रीनगर मोहल्ला निवासी राघवेंद्र सिंह, पिता व मां के साथ गोल्फ क्लब चौराहे पहुंचे और पत्थर उठाकर खुद को सिर फोड़ने की धमकी देने लगे। वह सीएम से मिलने की जिद पर अड़े थे। मौजूद पुलिस बल ने तीनों को पकड़ लिया और गौतमपल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे राघवेंद्र सिंह, पिता अजय और मां के साथ गोल्फ क्लब चौराहे पहुंचे थे। वे लोग सीएम से मिलने की बात कह रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तीनों को बताया कि विधानसभा सत्र के चलते सीएम से मुलाकात नहीं हो सकती। इस पर राघवेंद्र भड़क उठे और सड़क पर पड़ा पत्थर उठा लिया। वह पत्थर से खुद का सिर फोड़ने की धमकी देने लगे। सुरक्षा ड़्यूटी में तैनात पुलिस वालों ने उनको समझाने का प्रयास किया तो वे लोग अभद्रता करते हुए इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ा।
उन्नाव पुलिस के किया हवाले
मौके पर पहुंची गौतमपल्ली पुलिस राघवेंद्र, उनके पिता अजय व मां को थाने ले गई। दरोगा आदित्य सिंह ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कड़ी पूछताछ के बाद तीनों को नोटिस देकर उन्नाव पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ वक्त पहले उनको भाजपा संगठन ने एमएलसी का टिकट देने की बात कही गई, पर अब तक उनको टिकट नहीं मिला। वह सीएम से टिकट मांगने के लिए पिता व मां के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें