उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार इसी ट्रक में भिड़ी थी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज फिर पीड़िता व उसके वकील को वेंटिलेटर से हटाकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखकर देखा जाएगा। उधर, सुप्रीम कोर्ट के सवाल-जवाब के बाद गठित छह सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली एयरलिफ्ट करने की सहमति देते हुए कहा है कि रेप पीड़िता का उपचार केजीएमयू में ही किया जा सकता है।
फिलहाल केजीएमयू प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट को दोनों सवालों के जवाब और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट भेज दी है। मेडिकल बोर्ड में ट्रॉमा सर्जरी व ट्रॉमा वेंटिलेटर यूनिट के डॉक्टर, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी, ट्रॉमा सेंटर एमएस व केजीएमयू सीएमएस शामिल हैं।
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
केजीएमयू में हुए कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा रेप पीड़िता को लेकर पूछे सवाल पर बचते रहे। कहा, कि पीड़िता को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सीबीआई जांच की बात उठी तो उसे भी मान लिया गया है।
डॉ. शर्मा से जब यह पूछा गया कि भाजपा कह रही है कि सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है, जबकि ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं आपसे बहस नहीं कर रहा हूं। पार्टी अध्यक्ष ही पार्टी का प्रमाण है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम व सदस्य सुनीता बंसल ने बृहस्पतिवार को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में पीड़िता और उसके परिवारीजनों का हाल जाना। आयोग ने चिकित्सकों से इलाज में किसी तरह की कोताही न बरतने के निर्देेश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि वेंटीलेटर यूनिट इंचार्ज डॉ. जीपी सिंह और सीएमएस ट्रॉमा सेंटर डॉ. यूबी मिश्रा से मुलाकात कर पीड़िता और उसके परिवारीजनों का हाल जाना।
परिवारीजनों ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है। फिलहाल स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार न आने की बात कही है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को मुआवजा आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के परिवारीजनों को आश्वस्त किया कि आयोग उनकी हर तरह की मदद करेगा। इसके पहले 29 जुलाई को आयोग की तीन सदस्यीय टीम ट्रॉमा सेंटर गई थी।