फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड : पीड़िता व वकील की हालत नाजुक, सीबीआई ने परिवार के लोगों से की पूछताछ

Thu, 01 Aug 2019 04:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
trauma center
विज्ञापन

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता व उनके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि हालत कल की तरह स्थिर है, लेकिन दोनों वेंटिलेटर पर हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को सीबीआई की टीम केजीएमयू  पहुंची और उन्होंने रेप पीड़िता के परिवार के लोगों  से पूछताछ की। इस दौरान करीब एक घंटे अन्य मरीजों व लोगों को बाहर रोका गया। वहीं आज उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम भी ट्रामा सेंटर पहुंची और पीड़िता के रिश्तेदारों से मुलाकात की। 

साथ ही उन्नाव रेप पीड़िता के साथ सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित हुए कॉन्स्टेबल में सुदेश पटेल, महिला कॉन्स्टेबल सुनीता व रूबी कुमारी शामिल हैं। एसपी उन्नाव ने इन्हें लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें