फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि में स्नातक की परीक्षाएं आठ से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में स्नातक की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी से शुरू होंगी। विवि में पहली बार मिडटर्म और सेमेस्टर परीक्षाएं साथ-साथ हो रही हैं।
विज्ञापन




परीक्षा अवधि तीन के बजाय 3.30 घंटे होगी। परीक्षा विभाग ने सभी विषयों के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

बीए के सभी विषयों की परीक्षाएं 08 से 28 जनवरी के बीच प्रस्तावित हैं। बीकॉम की परीक्षाएं 11 से 28 जनवरी के बीच होंगी। बीटेक की परीक्षाएं 13 से 25 जनवरी तक चलेंगी। बीकॉम एलएलबी व बीबीए की परीक्षाएं 13 से 25 जनवरी तक होंगी। बीएड स्पेशल एजुकेशन की परीक्षाएं 13 से 23 जनवरी तक और बीफार्म की 13 से 21 जनवरी तक होंगी।



एमटेक और एमएससी फिजिक्स विषयों का भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एमएससी फिजिक्स की 13 और एमटेक की परीक्षाएं 18 जनवरी से शुरू होंगी। विवि प्रशासन के मुताबिक सभी परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। परीक्षा अवधि में किसी तरह की पाठ्य सामग्री लाना प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें