फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रीय एकता व फिट इंडिया के लिए यूनिटी रन 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में एकता दौड़ (यूनिटी रन) का आयोजन किया जा रहा है। सत्य साई सेवा संगठन (लखनऊ) के तत्वावधान में 28 जून को होने वाली इस दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक भाईचारा, सद्भाव और फिट इंडिया अभियान की भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कपूर ने बताया कि इस दौड़ में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। प्रतिभागी अपनी क्षमतानुसार तीन, पांच या 10 किमी दौड़ में भाग ले सकते हैं। दौड़ तय तिथि को सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल से शुरू होगी।
इच्छुक प्रतिभागी संगठन के लिंक sssunityrun.ssssoindia.org पर अपना मुफ्त रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को संगठन की ओर से कार्यक्रम की विशेष टी-शर्ट, बीआईबी नंबर, स्मृति पदक (मेडल), सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं स्नैक्स व किट निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें