लखनऊ। कैसरबाग के बारूदखाना निवासी वारिस एहसान ने अपने रिश्तेदार लालबाग निवासी एलडीए कर्मचारी सुमायरा रब्बारी और उसके बेटे अली अब्दुल्लाह पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोपियों ने एलडीए में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 30 लाख रुपये ठगे।
वारिस के अनुसार जनवरी 2024 में आरोपी मां-बेटे ने एलडीए में नौकरी लगवाने की बात कही थी। उन्होंने 16 जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक दो बार में रकम दी। सुमायरा ने उन्हें एलडीए का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। दफ्तर पहुंचने पर पत्र के फर्जी होने का पता चला। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल की और धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित से शिकायत की। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।