फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रूमाना के बेटे को दबंगों ने पीटा, बुजुर्ग को परेशान करने का किया था विरोध

Sat, 22 Sep 2018 12:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हमले में घायल युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रूमाना सिद्दीकी के बेटे पर शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर में रहने वाली रूमाना ने बताया कि रात में कुछ लोग नशे में धुत होकर एक बुजुर्ग दुकानदार को परेशान कर रहे थे। दुकान पर मौजूद मेरे बेटे और उसके कुछ दोस्तों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे भड़क उठे। बदमाशों ने रूमाना के बेटे और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई की, जिससे  सभी को काफी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज कराया।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें