फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस में देश विरोधी नारों का वीडियो वायरल, पुलिस में दी तहरीर

Sat, 22 Sep 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मुहर्रम जुलूस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। मामले में कुछ लोगों ने बसखारी थाने में तहरीर देकर कहा है कि जिन लोगों ने वीडियो के जरिए आपसी सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह वायरल हुआ यह वीडियो बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा में निकले मोहर्रम के जुलूस का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा था कि इसमें देश विरोधी नारे लगाए गए। हालांकि, वीडियो में आवाज बहुत स्पष्ट नही थी। यह वीडियो पूरे जिले में घंटों वायरल होता रहा। पुलिस प्रशासन के सामने भी मामला लाया गया। 

बाद में मोहर्रम के जुलूस में शामिल लोगों की तरफ से बसखारी थाने में तहरीर देकर कहा गया कि वे लोग यजीदियत मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, जिसे देश विरोधी नारे से जोड़कर प्रचारित किया गया। यह आपसी सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश है। इसके जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। उधर, एसओ बसखारी बेचू सिंह यादव ने कहा कि प्रकरण में तहरीर सामने आई है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें