फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, आरटीओ लेकर आ रहा है नौकरी के अवसर

Thu, 22 Nov 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
आप बेरोजगार हैं तो संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) आपको कमाने रोजी-रोटी के अवसर लेकर आ रहा है। आप आरटीओ से बाइक टैक्सी का परमिट लेकर खूब सवारियां ढोकर कमाई कर सकेंगे। यह अलग बात कि शुरुआत में 100 परमिट ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन परमिट को लेकर कोई भी ओला उबर की तर्ज पर बाइक टैक्सी का संचालन कर सकेगा। आरटीओ की क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक मेें 100 बाइक टैक्सी एवं 300 प्राइवेट बस का परमिट जारी करने की सहमति बनी है। हफ्ते भर में आदेश भी जारी हो जाएंगे।

इसके बाद कोई भी बाइक टैक्सी एवं प्राइवेट बस का संचालन करने के लिए आरटीओ में परमिट के लिए आवेदन कर सकता है। बाइक टैक्सी की परमिट सीमित होने के कारण जो पहले आवेदन के लिए आएगा वहीं पाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिट का ट्रांसफर नहीं

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक टैक्सी परमिट की खासियत यह होगी कि इसे दूसरे को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। सिर्फ पिता ही इस परमिट को अपने बेटे को हस्तांतरित कर पाएगा।

रोजगार का दे रहे अवसर
परिवहन विभाग ने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से उनके लिए बाइक टैक्सी सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है। पहले चरण में बाइक टैक्सी के 100 परमिट जारी होंगे, जिनको कोई भी ले सकता। - अशोक कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ क्षेत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें