फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत बांटने में दौलतपुर के किसानों को ही भूल गए अमिताभ बच्चन, नहीं ली अपने ही साथियों की सुधि

Thu, 22 Nov 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भले ही दरियादिली दिखाते हुए प्रदेश के किसानों का चार करोड़ का कर्ज अदा कर दिया, लेकिन वे दौलतपुर के किसानों को भूल गए। ये वही गांव हैं जहां के किसान बनने के बाद उनको कोर्ट तक के चक्कर लगाने पड़े थे।

विज्ञापन


इसी गांव में अपनी साख बचाने के लिए उन्होंने दस वर्ष पहले बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम से महाविद्यालय शिलान्यास का जो पत्थर लगाया था वह अभी भी जस का तस पड़ा है। अमिताभ ने प्रदेश के 32 जिलों के 1398 किसानों का चार करोड़ कर्ज चुकता तो कर दिया लेकिन दौलतपुर और बाराबंकी के एक भी किसान का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया। इससे यहां के किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

जिले की फतेहपुर तहसील के दौलतपुर गांव में दो बीघे से अधिक जमीन अमिताभ बच्चन पुत्र श्री हरिवंश राय बच्चन 17 क्लाइयू रोड इलाहाबाद के नाम 11 जनवरी 1983 से राजस्व अभिलेखों में दर्शाते हुए सन 2000 में महाराष्ट्र के पुणे में 24 एकड़ कृषि योग्य भूमि खरीदी गई थी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के कानून के मुताबिक वहां कृषि योग्य जमीन कोई किसान ही खरीद सकता है। अमिताभ द्वारा 2006 में पेश की गई खतौनी की जांच आने पर फतेहपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

हाईकोर्ट तक पहुंच गया था मामला

दौलतपुर से अमिताभ बच्चन के किसान होने का सबसे पहले खुलासा 23 मार्च 2006 को ‘अमर उजाला’ ने किया था।  तत्कालीन जिलाधिकारी आशीष गोयल ने अमिताभ के किसान होने के दावे को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण यह प्रकरण एक के बाद एक पायदान चढ़ते हुए उच्चतम न्यायालय तक पहुंच गया था।

इस बीच अपनी साख बचाने के लिए अमिताभ बच्चन ने हाईकोर्ट में जमीन पर दावा छोड़ने का शपथ पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट ने उन्हें माफ कर दिया था। तब जाकर जिला प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय में अपील की। वहां पर भी हाईकोर्ट के आदेश पर मोहर लग जाने से उन्हें राहत मिल गई।

इस दौरान गैर विवादित जमीन खरीदकर दौलतपुर में ऐश्वर्या राय बच्चन महाविद्यालय का शिलान्यास किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, चन्द्र बाबू नायडू, अमर सिंह, जयाप्रदा, समेत अनेक हस्तियों की मौजूदगी में बच्चन परिवार ने दौलतपुर को अपना गांव माना था और यहां के लोगों को सहयोग का वादा किया था।

वहीं दौलतपुर गांव के पूर्व प्रधान व गांव में अमिताभ बच्चन का कामकाज संभालने वाले अमित सिंह का कहना है कि बिग बी दौलतपुर के किसानों और यहां किए गए वादों को देर-सवेर जरूर पूरा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें