फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिगत केबल में फॉल्ट, तीन हजार घरों का बत्ती-पानी गुल

Thu, 14 Aug 2014 03:44 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सबेरे-सबेरे 11 हजार वोल्ट के भूमिगत केबल में फॉल्ट आने के बाद वैकल्पिक तरीके से बिजली चालू होने में तीन घंटे लग गए। इससे 3000 घरों का बत्ती-पानी गुल हो गया।
विज्ञापन


लेसा ने बांसमंडी, खदरा पुलिस चौकी, टीजी हास्टल, रेती मोहल्ला, कदम रसूल, इरादतनगर, बागशाह जी, मोहन मीकिन रोड की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर अहिबरनपुर उपकेंद्र से चालू होने वाली लाखों रुपये खर्च करके नई 11 केवी लाइन का निर्माण कराया, पर यह लाइन चालू नहीं हो सकी।

बताया जाता कि अहिबरनपुर उपकेंद्र ओवर लोड हो गया है। इसके कारण बुधवार सुबह 6:45 बजे डालीगंज इक्का स्टैंड उपकेंद्र से निकले 11 हजार वोल्ट के फीडर में फाल्ट आ गया।
विज्ञापन


इसके कारण बांसमंडी, खदरा पुलिस चौकी सहित आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह आठ बजे वैकल्पिक फीडर से बिजली संकट को दूर करने का सिलसिला शुरू हुआ। 9:55 बजे वैकल्पिक तरीके से बिजली चालू हो सकी।

जानकारी में आया कि बैरल नंबर 25 फीडर वाले इलाकों की बिजली चालू करने के लिए दूसरे फीडर के ट्रांसफार्मर को अलग करना पड़ा। वहीं बैरल नंबर 25 फीडर में पुराने फाल्ट वाले स्थान के पास नया फाल्ट आ गया।

गऊघाट उपकेंद्र के 16 हजार उपभोक्ताओं ने 35 घंटे बिजली कटौती झेली। उपकेंद्र के 60 लाख रुपये के फुंके 10 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरा लगाने में 35 घंटे का वक्त लगा।

एक्सईएन आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार तड़के 5:30 बजे पॉवर ट्रांसफार्मर से बिजली संकट वाले इलाकों को आपूर्ति शुरू की गई। इससे पहले पूरी पावर ट्रांसफार्मर को लगाने एवं उसकी टेस्टिंग का कार्य चला।
विज्ञापन


इस दौरान दूसरे पॉवर ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की गई लेकिन कटौती पूरी रात चली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें